माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों की तत्संबंधी आकांक्षा एवं समायोजन का अध्ययन

Authors

  • प्रो. बी. के. गुप्ता Author
  • जगजीवन प्रसाद Author

DOI:

https://doi.org/10.64751/1hm2j572

Keywords:

समग्र समायोजन, अभिभावक आकांक्षा, माध्यमिक स्तर, विद्यार्थी

Abstract


प्रस्तुत शोध अध्ययन का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के समग्र समायोजन तथा उनके अभिभावकों की तत्संबंधी आकांक्षाओं के मध्य संबंध का अध्ययन करना है। वर्तमान समय में अभिभावकों की अपेक्षाएँ विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं मानसिक जीवन को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। यदि ये आकांक्षाएँ संतुलित एवं यथार्थपरक हों तो विद्यार्थियों का समायोजन बेहतर होता है, जबकि अत्यधिक अथवा अव्यावहारिक आकांक्षाएँ विद्यार्थियों में तनाव एवं समायोजन समस्याएँ उत्पन्न कर सकती हैं। प्रस्तुत अध्ययन में बाराबंकी जनपद के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को न्यादर्श के रूप में लिया गया है। सर्वेक्षण विधि द्वारा संकलित आँकड़ों का विश्लेषण मध्यमान, प्रमाप विचलन, ज परीक्षण तथा सहसंबंध तकनीक द्वारा किया गया। निष्कर्षो से यह स्पष्ट हुआ कि अभिभावकों की तत्संबंधी आकांक्षा तथा विद्यार्थियों के समग्र समायोजन के मध्य
सार्थक संबंध पाया गया।

Downloads

Published

2026-01-20

How to Cite

प्रो. बी. के. गुप्ता, & जगजीवन प्रसाद. (2026). माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों की तत्संबंधी आकांक्षा एवं समायोजन का अध्ययन. International Journal of LAW, Arts and Humanities, 2(1), 1-9. https://doi.org/10.64751/1hm2j572